- Home
- /
- कृषि सामग्री चोरी करते रंगेहाथ...
कृषि सामग्री चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |25 July 2022 9:17 AM IST
अमरावती कृषि सामग्री चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, तलेगांव दशासर ( अमरावती) । कामनापुर स्थित एक खेत में अनाज और सामग्री चोरी करते चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तलेगांव दशासर थाना क्षेत्र के कामनापुर में राजेंद्र विट्ठलराव बांते का शेंदुरजना खुर्द मार्ग पर खेत है और वहीं पर गोदाम भी है। शनिवार की रात 1 बजे के दौरान वहां चौकीदारी कर रहे अमोल डोलस ने मालिक राजेंद्र को फोन कर बताया कि खेत में कुछ चोर घुस आए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहंुच आरोपी नकासिंग मंगेश भोसले (20), नरसल पारस भोसले (35), निकेश सुरेश भोसले (22) और जगन्नाथ देवीदास राठोड़ (30) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जो गेहूं अनाज व मोटरपंप चोरी कर रहे थे। खेत मालिक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   25 July 2022 2:46 PM IST
Next Story