अयोध्या के प्रो. सच्चिदानंद पं. रविशंकर शुक्ल विवि के नये कुलपति होंगे

By - Sanjana Namdev |22 Feb 2023 6:55 AM GMT
रायपुर अयोध्या के प्रो. सच्चिदानंद पं. रविशंकर शुक्ल विवि के नये कुलपति होंगे
डिजिटल डेस्क, रायपुर । राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने विदाई आदेश के ठीक बाद पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति कर दी। उन्होंने अयोध्या के प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला को नया कुलपति बनाया है। प्रो. शुक्ला अभी अयोध्या की राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में काम कर रहे हैं। राज्यपाल उईके की विदाई के बाद सार्वजनिक किए गए तद्संदर्भित आदेश के मुताबिक, राज्यपाल ने इस पर 14 फरवरी को हस्ताक्षर किये हैं। राज्यपाल के मणिपुर भेजे जाने का आदेश 12 फरवरी को आ गया था।
Created On :   22 Feb 2023 6:55 AM GMT
Next Story