कटनी में बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष बंसल की भाजपा में वापसी

By - Bhaskar Hindi |24 Jan 2023 7:14 PM IST
मध्यप्रदेश कटनी में बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष बंसल की भाजपा में वापसी
डिजिटल डेस्क,कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की जनपद पंचायत बहोरीबंद के अध्यक्ष लालकमल बंसल ने घर वापसी करते हुए,सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।
बंसल के साथ जनपद सदस्य प्रमोद पटैल, रोहित सिंह ठाकुर, उत्तम सिंह लोधी और महेन्द्र हल्दकार भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला महामंत्री राजेश चौधरी, हरिभगत सिंह पड़वार, चन्द्रभान सिंह पटेल, अजीत महोबिया गजेन्द्र मालगुजार उपस्थित रहे। सभी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा से भी मुलाकात की।
Created On :   24 Jan 2023 7:12 PM IST
Next Story