- Home
- /
- भाजपा से सचेत रहे, कई आतंकवादियों...
भाजपा से सचेत रहे, कई आतंकवादियों से हैं उसके संबंध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस ने भाजपा से सचेत रहने का आव्हान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता आदिल बोपराई ने कहा है कि भाजपा के कई आतंवादियों से संबंध है। उसका राष्ट्रवाद बनावटी है। राजनीतिक विभाजन के लिए वह आतंकवादियों का उपयोग करते रहती है। राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को गुमराह करती है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में बोपराई बोल रहे थे। बोपराई ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या में भी भाजपा का संबंध पाया गया है। हत्या में सहभागी मोहम्मद रियाज अत्तारी भाजपा का कार्यकर्ता है। भाजपा के कई कार्यक्रमों में बड़े नेताओं के साथ अत्तारी को देखा गया है। जम्मू कश्मीर में नागरिकों ने लष्कर ए तोयबा के दो आतंकवादियों को पकड़ा था। उनमें से एक तालबि हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी है। अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या का मास्टर माइंड इरफान खान सांसद नवनीत राणा और िवधायक रवि राणा का कार्यकर्ता है।
राणा दंपति भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। 2020 में जम्म कश्मीर में आतंकवादियों को शस्त्र आपूर्ति करनेवाले तारिक अहमद मीर को पकड़ा गया वह भी भाजपा का कार्यकर्ता था। वह सरपंच भी था। 2017 में मध्यप्रदेश में पाकिस्तान के खुफिया संगठन आईएसआई को सहायता करनेवाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें से ध्रुव सक्सेना नामक आरोपी भाजपा आईटी सेल का सदस्य था। आतंकवादियों को आर्थिक सहायता देने का आरोपी बलारामसिंह बजरंग दल से जुड़ा था। आतंकवादियों को शस्त्र आपूर्ति करने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाला निरंजन होजाई भी भाजपा का कार्यकर्ता है। यही नहीं कुख्यात आतंकवादी अजहर मसूद का शिष्य मोहम्मद फारुख खान को भाजपा ने श्रीनगर में स्थानीय स्वराज संस्था चुनाव में वार्ड क्रमांक 33 से उम्मीदवार बनाया था। बोपराई ने कहा कि भाजपा आतंकवादियों से संबंध के बारे में स्वयं तो विचार नहीं करती है लेकिन इन संबंधों के बारे में सवाल पूछने वालों को देशद्रोही ठहराते है। पत्रकार वार्ता में विधायक विकास ठाकरे, संदेश सिंगलकर ,दिनेश बानाबाकोडे, संजय महाकालकर उपस्थित थे।
Created On :   9 July 2022 8:27 PM IST