बरगद के पेड़ पर मांजे में फंसा पक्षी, अग्नीशमन दल ने रेस्क्यू कर बचाया

Bird rescued after got stuck in Kite Manja on a banyan tree
बरगद के पेड़ पर मांजे में फंसा पक्षी, अग्नीशमन दल ने रेस्क्यू कर बचाया
बरगद के पेड़ पर मांजे में फंसा पक्षी, अग्नीशमन दल ने रेस्क्यू कर बचाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मकर संक्रांति के बाद पेड़ों पर पतंग के मांजे के जाले नजर आ रहे हैं। जिसमें पक्षी फंस रहे हैं। बुधवार को इसी तरह एक घटना सामने आई, जिसमें एक बरगद के पेड़ पर लगभग 50 फीट उंचाई पर पक्षी फंस गया। जिसके बाद पक्षीमित्र ने अग्नीशमन दल को इसकी सूचना दी। हायड्रोलिक वाहन का इस्तमाल कर पक्षी को मशक्कत के बाद बचाया जा सका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया।

सक्करदरा स्थित विदर्भ बुनियादी कॉलेज परिसर में युवा पार्क बना है। जहां बरगद का पेड़ हैं। अमरीश सावरकर ने देखा कि एक पक्षी फंसा है। उसने तुरंत युवा आघाडी विदर्भ रीजन के अध्यक्ष पीयूष आकरे को इसकी जानकारी दी। उन्होंने डब्ल्यूओआरआरसी संस्था के सदस्य स्वप्निल बोधाने को जानकारी दी। स्वप्निल ने घटनास्थल पर पहुंच पक्षी को देखा। वह 2 से 3 दिनों से यहां फंसे रहने का अनुमान था। ऐसे में अग्निशमन दल को जानकारी दी गई। सिविलं लाइंस के अग्निशमन दल की टीम ने आकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हायड्रोलिक वाहन के माध्यम से कोयल को सही सलामत मांजे से बाहर निकाला।

Created On :   23 Jan 2019 10:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story