भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

BJP District Working Committee meeting concluded
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
पन्ना भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

डिजिटल डेस्क,पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हैं बताया कि आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिले की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम परंपरा के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पन्ना जिला प्रभारी उमेश शुक्ला ने शिरकत की एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया ने की।                              

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री चौरसिया ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अब संगठन भाव से काम करना जरूरी है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जो दायित्व मिले हैं उनका पूर्ण निष्ठा से हमें निर्वहन करना है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी उमेश शुक्ला ने कहा की विधानसभा चुनाव आगाज हो चुका है और हमें अपनी पूरी मेहनत और पूरी ताकत अब पार्टी के कामों में लगानी चाहिए। बैठक में अपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ता जैसे जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री विवेक मिश्रा ने किया। 

Created On :   22 Feb 2023 4:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story