कांग्रेस में टूट की अफवाह फैला रही है भाजपा

BJP is spreading rumors of break in Congress
कांग्रेस में टूट की अफवाह फैला रही है भाजपा
अतुल लोंढे ने कहा कांग्रेस में टूट की अफवाह फैला रही है भाजपा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस में नाराजगी और एक गुट के भाजपा के संपर्क में होने की खबर को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे ने खारिज किया है। लोंढे ने कहा है कि कांग्रेस से कोई भी नेता किसी दल में नहीं जा रहा है। राज्य सत्ता में अस्वस्थता है। एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलने  से नाराजगी है। उस नाराजगी काे छिपाते हुए भाजपा, कांग्रेस में टूट की अफवाह फैला रही है। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कांग्रेस में चुनाव को लेकर नाराजगी जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट की है। लिहाजा राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस में टूट के आसार हैं। 

संपर्क में हैं नेता
भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के नेता विधायक उनके संपर्क में हैं। मामले पर लोंढे ने कहा कि भाजपा ने सत्ता पाने के लिए जोड़-तोड़ और खरीद फरोख्त की।  एकनाथ शिंदे के गुट के विधायकों को सत्ता में शामिल करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन मंत्री पद नहीं मिलने से विधायक नाराज हैं। इससे भाजपा व शिवसेना  गुट का आत्मविश्वास कम हुआ है। शिंदे गुट के असंतोष को छिपाने के लिए निराधार बातें फैलाई जा रही हैं। 

Created On :   3 Sept 2022 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story