Pune News: लता मंगेशकर को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक दूत, नाम पर पुणे में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल

लता मंगेशकर को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक दूत, नाम पर पुणे में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल
  • लता मंगेशकर सही मायने में राष्ट्र की सांस्कृतिक दूत
  • पुणे में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल

Pune News. स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर के नाम पर पुणे में अस्पताल बनाया जाएगा, जो एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा। हृदयनाथ मंगेशकर ने इसकी घोषणा की। हृदयनाथ ने बताया कि चालीस एकड़ में यह अस्पताल बनेगा। लता मंगेशकर के 96 वें जन्मदिन पर आयोजित संगीत कार्यक्रम ‘मी लता दीनानाथ’ में हृदयनाथ ने बताया कि पिताजी के कार्य लोगों को हमेशा याद रहे इसलिए लतादीदी ने पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल बनवाया। इसलिए अब लतादीदी के नाम पर अगले साल दूसरा अस्पताल बनवाया जाएगा। जहां पर सभी प्रकार की बीमारियों का अत्याधुनिक सेवा-सुविधा उपलब्ध होगी।

लता मंगेशकर सही मायने में राष्ट्र की सांस्कृतिक दूत

राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने मंगेशकर परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत मिली है। मंगेशकर परिवार का इसमें बड़ा योगदान है। लता मंगेशकर सही मायने में राष्ट्र की सांस्कृतिक दूत हैं। संगीत की दुनिया में उनका योगदान अतुलनीय है। गायिका मधुरा दातार को ‘दीदी पुरस्कार’ प्रदान किया गया। वरिष्ठ गायिका उषा मंगेशकर,अभिनेता मोहन जोशी उपस्थित थे।



Created On :   30 Sept 2025 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story