- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- दशहरे तक जोरदार बारिश का अंदेशा,...
Pune News: दशहरे तक जोरदार बारिश का अंदेशा, पुणे सहित मुंबई और विदर्भ के लिए येलो अलर्ट

- अहिल्यानगर में बारिश का कहर
- एनडीआरएफ का ऑपरेशन शुरु
Pune News. बंगाल की खाड़ी में बने कम दाब के पट्टे के चलते महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दशहरे तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। 30 सितंबर तक कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश होगी। विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोकण में बरसात का जोर रहेगा। अगले दो दिनों तक नागपुर, मुंबई और पुणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलनेवाले युवाओं के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
अहिल्यानगर में बारिश का कहर, सीना नदी में बाढ़, एनडीआरएफ का ऑपरेशन शुरु
अहिल्यानगर में दो दिनों से जोरदार बारिश के चलते जिले के लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सीना नदी में बाढ़ आ गई है। सड़कें उखड़ने से वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अहिल्यानगर में 85 मिमी बारिश हुई। घरों में पानी घुस गया। निचले इलाकों के लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को मोर्चा संभाल लिया। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया गया। 28 सितंबर की सुबह 5:30 बजे संगमनेर के निलवंडे जलाशय से 10334 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी किनारे के गांवों को सतर्क रहने की अपील प्रशासन की ओर से की गई। पुणे जिले के लोनावला में रविवार सुबह तक 88 मिमी, चिंचवड़ में 66 मिमी, राजगुरू नगर में 57.5, शिवाजी नगर में 41.5 मिमी बारिश हुई।
Created On :   28 Sept 2025 9:32 PM IST