Pune News: स्थानीय निकाय चुनावों में महाविकास आघाड़ी नहीं होगी – हर्षवर्धन सपकाल

स्थानीय निकाय चुनावों में महाविकास आघाड़ी नहीं होगी – हर्षवर्धन सपकाल
  • गठबंधन का फैसला स्थानीय नेताओं को करने की छूट
  • कांग्रेस को कैडर बेस पार्टी बनाने का प्रयास

Pune News. आगामी महापालिका और स्थानीय निकाय चुनावों में महाविकास आघाड़ी के अस्तित्व पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस पर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने स्पष्ट किया कि इन चुनावों में महाविकास आघाड़ी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी सहयोगी दल से गठबंधन करना है या नहीं, इसका निर्णय स्थानीय नेताओं को करने का अधिकार दिया गया है।

श्रमिक पत्रकार संघ द्वारा आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में सपकाल ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने से पार्टी को नुकसान हुआ है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति अलग होती है, लेकिन स्थानीय चुनावों में गठबंधन के कारण कई सक्षम उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिला। इससे कई इलाकों में कांग्रेस का चुनाव चिह्न 'पंजा' ही गायब हो गया। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी हर जगह अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन का फैसला जिला व शहर अध्यक्ष तथा पर्यवेक्षक करेंगे।

कांग्रेस को 'कैडर बेस' पार्टी बनाने का प्रयास

सपकाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनाधार वाली पार्टी रही है, लेकिन अब इसे ‘कैडर बेस’ पार्टी में बदलने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संगठनात्मक मजबूती बढ़ सके।

Created On :   21 Sept 2025 10:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story