- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- दिवाली से पहले मिलेगा किसानों को...
Pune News: दिवाली से पहले मिलेगा किसानों को मुआवजा, नांदेड और बीड में सबसे ज्यादा नुकसान
- कर्जमाफी पर भी आश्वासन
- नांदेड और बीड में सबसे ज्यादा नुकसान
Pune News. भिगवण। राज्य में मई से अब तक हुई भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे पूरा हो चुका है, लेकिन कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि दिवाली से पहले सभी प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई दी जाएगी। ग्रामीण अस्पताल में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री भरणे ने बताया कि अगस्त-सितंबर में हुई बारिश का पंचनामा जारी है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि एक प्राकृतिक आपदा है, जहां एक ही दिन में सालभर जितनी बारिश हो जाती है। इससे नदियों और नालों में बाढ़ आ गई, जिससे किसानों की फसलें, जमीन, पशुधन और बाग-बगीचों को भारी नुकसान हुआ।
भरणे ने कहा कि बीड जिले में छह लाख एकड़ फसल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अहमदनगर (अहिल्यानगर) दूसरा सबसे प्रभावित जिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचनामा पूरी पारदर्शिता से होगा और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
कर्जमाफी पर भी आश्वासन
कर्जमाफी के सवाल पर भरणे ने कहा कि किसान सूखा, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि जैसी आपदाओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार किसानों को आर्थिक सहारा देने की जिम्मेदारी निभाएगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सही समय पर कर्जमाफी पर निर्णय लिया जाएगा।
Created On :   21 Sept 2025 10:08 PM IST