भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक व पदाधिकारी पहुंचे गौसदन 

BJP medical cell coordinator and office bearers reached Gausadan
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक व पदाधिकारी पहुंचे गौसदन 
पवई भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक व पदाधिकारी पहुंचे गौसदन 

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। बुधवार की शाम भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. अमित खरे, भाजपा विधानसभा प्रभारी पवन शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पवई नगर से सात किलोमीटर दूर कटनी रोड पर स्थित श्री विद्यासागर गौरक्षा एवं संवर्धन समिति गौसदन पहुंचे। जहां गौमाता की देखरेख व व्यवस्थाएं देखी और गाय व बछिया पूजन किया गया। इसके आलवा गौ चारा, भूसे के लिए अनुदान राशि का चेक अध्यक्ष को सौंपा एवं गौ सेवा में लगे चरवाहे, गौ सेवकों का भी फूल-माला से स्वागत करते हुए उन्हें भी सम्मान स्वरूप राशि भेंट की गई। इस अवसर पर श्री विद्यासागर गौ रक्षा एवं संवर्धन समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, मंडल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कान्हु राजा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, रानू जैन, ऋषभ जैन, बद्री पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Created On :   4 May 2023 5:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story