- Home
- /
- महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करना चाहती...
महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करना चाहती है भाजपा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में सत्ता जाने के बाद शिवसेना ने एक बार फिर महाराष्ट्र के विभाजन का राग अलापा है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि महाराष्ट्र के तीन टुकड़े कर तीन अलग-अलग राज्यों के निर्माण का विचार दिल्ली के मन में है और उसे जल्द अमल में लाया जाएगा। पार्टी ने दावा किया है कि कर्नाटक के भाजपा मंत्री सार्वजनिक रुप से यह बात कहते रहते हैं। इस पर न मुख्यमंत्री की कोई प्रतिक्रिया आई और न ही नागपुर वाले उपमुख्यमंत्री ही कुछ बोल। पार्टी ने सवाल किया है कि महाराष्ट्र को तोड़ने की योजना को उन दोनों का मूक समर्थन तो नहीं है।
संपादकीय में कहा गया है कि शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका अभिनंदन किया और अब मुख्यमंत्री शिंदे उनसे मिलने दिल्ली गए हैं। 105 शहिदों के बलिदान से यह राज्य मिला है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के लिए मराठी भाषियों को कड़ा संर्घष करना पड़ा था। इस लिए दिल्ली की साजिश को कैसे नाकाम करेंगे इस पर ठोस योजना क्या है। शिवसेना एक मात्र महाराष्ट्रीय स्वाभिमान वाली पार्टी है। शिवसेना ही दुनियाभर में महाराष्ट्र की अस्मिता का प्रतिनिधित्व करती है। इसके लिए प्राणों की बाजी लगाती है। इससे जिन्हें दर्द होता है उन्होंने शिवसेना तो तोड़ कर आनंद की गंदी डकार मारी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए पार्टी ने कहा है कि भाजपा के हां में हां मिलाई तो मुंबई हाथ से जाएगी। महाराष्ट्र के तीन टूकड़े करने के मंसूबे को भी भाजपा अंजाम तक ले जाएगी। तब शिंदे गुट क्या करेगा।
Created On :   9 July 2022 7:53 PM IST