ताला तोड़कर डॉ. दंपति व रिटायर्ड अधिकारी के घर से माल कर गए पार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
चोरी ताला तोड़कर डॉ. दंपति व रिटायर्ड अधिकारी के घर से माल कर गए पार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  चोर दो मकानों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नकदी सहित करीब 7 लाख रुपए का माल चुरा ले गए। घटना अंबाझरी में एक डॉक्टर दंपति और प्रताप नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त  अधिकारी के यहां हुई।  

प्रकरण 1 : पति अस्पताल पत्नी क्लीनिक में थी 
17, फ्लैट क्र.-204, सफायर काॅम्प्लेक्स, भरत नगर निवासी  वैभव काले (35) ने अंबाझरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। वैभव रेलवे अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनकी पत्नी डेंटल डॉक्टर है।  3 फरवरी को सुबह मकान को ताला बंद दोनों ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और अलमारी से सोने-चांदी के गहने सहित करीब 2 लाख 29 हजार रुपए का माल चुरा ले गया। घर पर लौटने पर डॉक्टर दंपति को मकान में चोरी होने की बात पता चली। उप-निरीक्षक मात्रे ने डॉ. वैभव काले की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।

प्रकरण 2 : पति चंद्रपुर पत्नी स्कूल गई थी
फ्लाट क्र.-12, न्यू गणेश कॉलोनी, वर्षा  बौद्ध विहार के सामने  गोपाल नगर निवासी  सिद्धार्थ साेमकुंवर (60) ने प्रताप नगर थाने में चोरी की शिकायत की है। सिद्धार्थ  सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी शिक्षिका है। 3 फरवरी को सिद्धार्थ  मकान को ताला लगाकर किसी काम से चंद्रपुर गए थे। पत्नी स्कूल गई थी। इस दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर मकान का ताला तोड़कर घर में घुसा और अलमारी से सोने के गहने व नकद 50 हजार रुपए सहित करीब 4 लाख 60 रुपए का माल चुरा ले गया। घटना के बारे में पता चलने पर सिद्धार्थ ने प्रताप नगर थाने में शिकायत की। उप-निरीक्षक रामबोले ने चोरी का मामला दर्ज किया। 

Created On :   5 Feb 2022 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story