मध्यप्रदेश के कैडेट विनय सिसोदिया को नेशनल शूटिंग में सिल्वर मैडल 

Cadet Vinay Sisodia of Madhya Pradesh gets Silver Medal in National Shooting
मध्यप्रदेश के कैडेट विनय सिसोदिया को नेशनल शूटिंग में सिल्वर मैडल 
सीएम राइज स्कूल मध्यप्रदेश के कैडेट विनय सिसोदिया को नेशनल शूटिंग में सिल्वर मैडल 
हाईलाइट
  • मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय का नाम रोशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के  सीएम राइज शासकीय विद्यालय जावर, आष्टा ,सीहोर के एनसीसी कैडेट विनय सिसोदिया ने नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप 2022 में सिल्वर मैडल प्राप्त किया है। विनय ने मेडल प्राप्त  कर 4 एम पी बटालियन एनसीसी भोपाल और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय का नाम रोशन किया। कैडेट विनय को यह उपलब्धि जूनियर डिवीजन में प्राप्त हुई। वर्तमान में एनसीसी कैडेट विनय सिसोदिया सीएम राइज शासकीय विद्यालय जावर, आष्टा, सीहोर में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी हैं। कैडेट विनय के पिता एक निम्नवर्गीय परिवार से नाता रखते हैं, जिनकी एक छोटी सी बैल्डिंग की दुकान हैं। इस तरह की उपलब्धि प्राप्त करने वाला कैडेट विनय पूरे मध्यप्रदेश में एक मात्र विद्यार्थी हैं। कैडेट विनय का सपना हैं कि वह अपने भारत देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचो में शूटिंग में अपना परचम लहराए।

                                                         

मध्यप्रदेश एंड छत्तीसगढ़ निदेशालय के 4 एम पी बटालियन एनसीसी की कैडेट विनय ने रजत पदक जीतकर बटालियन को गौरवान्वित किया है। साथ ही अपने स्कूल का नाम भी रोशन किया। इसी तरह पिछले वर्ष 4 एम पी बटालियन एनसीसी की कैडेट अनुष्का शुक्ला ने आईजीसी शूटिंग में  ग्रुप स्तर की स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
इस अवसर पर एनसीसी समुह मुख्यालय भोपाल के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजोय घोष, 4 म. प्र. बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल प्रशांत कुमार और सीएम राइज शासकीय विद्यालय जावर, आष्टा, सीहोर के एएनओ, एनसीसी सेकंड ऑफिसर एम एस तोमर और सभी शिक्षकों सहित स्थानीय नागरिकों ने एनसीसी कैडेट विनय सिसोदिया को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही एनसीसी कैडेट विनय सिसोदिया के उज्जवल भविष्य की कामना की। आज कैडेट विनय का पूरे सीहोर जिले में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। आप भी कैडेट विनय के इस यात्रा में सहभागी बन सकते है।
आज सी.ए. टी.सी-11 (CATC-XI) कैम्प के समापन समारोह में कमान अधिकारी 4 म. प्र. बटालिय के कर्नल प्रशांत कुमार ने कैडेट विनय को दो हज़ार रुपये की राशि से सम्मानित भी किया।

Created On :   28 Sep 2022 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story