पांव- पांव से गांव- गांव वाले नेता बने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मनाया अपना जन्मदिन

Chief Minister Shivraj Singh, who became a village-to-village leader from foot to foot, celebrated his birthday
पांव- पांव से गांव- गांव वाले नेता बने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मनाया अपना जन्मदिन
मध्य प्रदेश पांव- पांव से गांव- गांव वाले नेता बने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मनाया अपना जन्मदिन
हाईलाइट
  • जन्मदिन पर सीएम ने जनती से की पौधरोपण की अपील

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शनिवार को अपना 64 वां जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन सफाईकर्मियों के पैर धोकर मनाया। उन्होंने कन्यापूजन भी किया। इस दौरान सीएम ने स्टार के आधार पर सफाईकर्मियों को ईनाम देने का ऐलान भी किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने बर्थ डे पर जनता से अपील की है कि भविष्य में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मेरे जन्मदिन पर सभी लोग पर्यावरण को साफ रखे और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और दूसरों को भी  प्रोत्साहित करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को एक प्रगतिशील और लोकप्रिय नेता बताया। पीएम ने ट्वीट करते हुए  एमपी के प्रगतिशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी। उनके विकासोन्मुख नेतृत्व, प्रशासनिक कौशल और विनम्रता ने उन्हें अनगिनत लोगों का प्रिय बनाया है। पीएम ने सीएम के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कैबिनेट के साथी मंत्री गणों, विधायकों व पदाधिकारियों सहित अनेक शुभचिंतकों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री  चौहान ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया

प्रदेशवासियों के दिलों में मामा और भाइयों के रूप में बसे शिवराज सिंह चौहान को एक जमीनी नेता माना जाता है। महिलाओं के लिए सीएम भाई तो बेटे और बेटियों के लिए मामा के नाम से पुकारे जाते है। सूबे के मुखिया के तौर पर उन्होंने अभी तक के सियासी इतिहास में सबसे लंबा कैरियर होने का रिकॉर्ड कायम किया है। आप इस बात से अंदाज लगा सकते है कि शिवराज सिंह कितने पर्यावरण प्रेमी है।  सीएम ने कहा मेरे जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग, बुके, स्वागत द्वार, फूल-माला की बजाय पौधारोपण कीजिये।

वैसे तो शिवराज सिंह चौहान ने अपनी राजनीति का सफर 13 वर्ष की  छोटी उम्र से ही शुरु कर दिया था।  सबसे पहले आरएसएस से जुड़े उसके बाद एबीवीपी और बीजेपी  में सदस्य कार्यकर्ता और नेता बनने के साथ देश के दिल में बसे मध्यप्रदेश राज्य के मुखिया बने। संघर्ष परिस्थितियों में पैसो के अभाव में पैदल चलने वाले शिवराज कभी पांव पांव वाले नेता से भी पुकारे जाते थे। लेकिन मुख्यमंत्री की गद्दी पर रहते हुए महिलाओं बच्चों और गांवों के कल्याण के लिए इतने अच्छे काम किए , कि आज शिवराज पांव पांव नेता के साथ गांव गांव नेता के नाम से भी पुकारे जाने लगे। धार्मिक स्वभाव के शिवराज हर धर्म का आदर करते है। एक किसान परिवार में पैदा होने वाले शिवराज ने व्यापम, डंपर,ई टेंडर घोटालों, खनिड माफिया जैसे भ्रष्टाचार के थपेडों को सहेते हुए सामना किया और निजात पाई। हालांकि व्यापम घोटाला में प्रदेश के हजारों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ा। आज भी सैकड़ों छात्रों का भविष्य व्यापम कांड में न्याय की चक्की में पिसा हुआ है। 

 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी। 

 

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को  शुभकामनाएं दी, मिश्रा ने कहा , "जनता ही जनार्दन" को ध्येय मानकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाने वाले प्रदेश के ऊर्जावान और जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी, उन्होंने सीएम   के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर बधाई दी और लिखा- प्रार्थयामहे भव शतायु: ईश्वर सदा त्वाम् च रक्षतु। मध्य प्रदेश की जनता के हित के लिए समर्पित, विकास पुरुष, जननायक यशस्वी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

Created On :   5 March 2022 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story