कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर हालातों का लिया जायजा   

Collector took stock of the situation after reaching the district hospital
कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर हालातों का लिया जायजा   
पन्ना कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर हालातों का लिया जायजा   

अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल की स्थिति में जिला अस्पताल में की गई वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा हालातों से रूबरू होने को लेकर कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा सुबह लगभग ११:३० बजे जिला अस्पताल पहँुचे तथा उन्होंने ओपीडी एसएनसीयू वार्ड, आईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों की उपचार स्थिति का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को लेकर सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता को निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा इस दौरान मरीजो से भी बात की तथा कहा कि चिकित्सकों के संबध में आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थायें की गई हैं। आवश्यकता अनुसार प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों तथा निजी रूप से कार्यरत चिकित्सकों की सेवायें भी आवश्यकता पडने पर ली जायेगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि इमरजेन्सी प्रकरणों पर पूरी नजर रखें और इस संबंध में उन्हें नियमित रूप से जानकारी दें। डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय द्वारा भी अस्पताल में अपनी चिकित्सीय व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी पूरी की जा रही है। 

Created On :   4 May 2023 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story