नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

commotion of passengers at nagpur railway station
नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
खाने के रेट पर विवाद नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चलती गाड़ी में यात्री व अधिकृत वेंडर के बीच खाने के रेट को लेकर विवाद हो गया। बात धक्का-मुक्की पर आ गई। जैसे तैसे सभी को अन्य यात्रियों ने शांत किया। लेकिन गाड़ी नागपुर रेलवे स्टेशन पर आने के बाद एक बार फिर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बात रेलवे पुलिस व आरपीएफ तक पहुंचने के बाद सभी शांत हो गए। कोई मामला दर्ज न कराते हुए सभी लौट गए। हंगामे के बीच ट्रेन की चैन पुलिंग भी हुई। जानकारी के अनुसार दिल्ली से नागपुर की ओर आने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 25-30 सदस्य सफर कर रहे थे।

इटारसी के आगे गाड़ी मरामझरी के पास थी तभी एक सदस्य ने गाड़ी में घूमने वाले अधिकृत वेंडर से कुछ चीज खरीदी, लेकिन दाम को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बहस इतनी बड़ी की विवाद के बाद बात मारपीट तक आ गई। लेकिन अन्य कोच के यात्रियों ने दोनों पक्षों को शांत किया। गाड़ी नागपुर स्टेशन पर दोपहर 1 बजे आने के बाद फिर एक बार यात्रियों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया। चेन पुलिंग भी की गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेलवे पुलिस का स्टाफ पहुंच गया। मामला शांत करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल वेंडर और एबीवीपी के संबंधित सदस्यों को थाने ले गई। यहां चेन पुलिंग का केस दर्ज कर उन्हें रेलवे पुलिस के हवाले करने की जानकारी निरीक्षक एस.एल. मीना ने दी।  उधर रेलवे पुलिस थाने में दोनों पक्षों के हौसले पस्त हो गए और उन्होंने एक दूसरे की शिकायत करने से इनकार कर दिया। ऐसे में समझाइश देकर उन्हें वापस भेज दिए जाने की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा काशिद ने दी।

Created On :   21 July 2022 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story