बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दिखाई दिए बगावती सुर, इंडिया ब्लॉक सीट शेयरिंग से पहले इस सीट से लड़ने का किया ऐलान

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दिखाई दिए बगावती सुर, इंडिया ब्लॉक सीट शेयरिंग से पहले इस सीट से लड़ने का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार कांग्रेस में बगावती सुर देखने को मिला है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने औरंगाबाद जिले की कुटुंबा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी का ऐलान कर दिया है। इसी सीट से वे विधायक भी है। ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

पार्टी प्रदेश चीफ ने दी ये जानकारी?

राजेश राम ने लिखा कि "अब वक्त आ गया है कि हमारा वोट सिर्फ सरकार नहीं, बिहार की तकदीर और तासीर तय करे। हर किसान की मेहनत का मोल मिले, हर नौजवान को रोजगार का अवसर मिले, हर बेटी को सुरक्षा और सम्मान मिले, यही तो असली विकास है, और यही सोच कांग्रेस की है। INDIA गठबंधन आ रहा है, खुशहाली, न्याय और बराबरी का नया दौर लेकर। आज बिहार में पुकार है बदलाव की! आइए, 11 नवंबर को वोट दीजिए कांग्रेस को, ताकि आने वाली पीढ़ियां कह सकें- 'उस दिन कुटुंबा ने बिहार का भविष्य बदल दिया था'।"

RJD ने भी इस सीट से ठोकी दावेदार

वहीं कुटुंबा विधानसभा सीट से राजद ने भी दावेदारी ठोंक दी है। खबर है कि पूर्व मंत्री सुरेश पासवान राजद से टिकट मांग रहे हैं वे भी कुटुंबा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन्होंने 2010 में आरजेडी के सिंबल से यहां से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें जेडीयू के ललन राम से हार का सामना करना पड़ा था। सुरेश पासवान 2015 में विधानसभा चुनाव होने के पहले आरजेडी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। लेकिन उस समय वे कुटुंब से चुनाव नहीं लड़ पाए थे। क्यों कि यह सीट उस समय एनडीए में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी हम के खाते में चली गई थी।

Created On :   14 Oct 2025 1:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story