- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- बिहार में ओपी राजभर की पार्टी चुनाव...
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में ओपी राजभर की पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार, इतनी सीटों पर उतारे उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में NDA के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। इसके लिए उनकी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहले चरण की लिस्ट में 53 प्रत्याशियों को शामिल किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने जानकारी दी है कि बिहार में शुभासपा बहुत मजबूत स्थिति में है। वहां पर हमारे कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया है राजद से सीटों पर चर्चा हुई थी, लेकिन हमकों एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।
शुभासपा इनती सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
पार्टी महासचिव ने बताया कि पहली सूची के लिए पार्टी ने 53 उम्मीदवारों को शामिल किया है। उन्होंने आगे बताया कि पार्टी कुल 132 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले पार्टी प्रमुख ने बीजेपी पर गठबंधन घर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हम एक मोर्चा बनाने का प्लान कर रहे हैं और सभी 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसी कड़ी में पार्टी ने 53 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं।
शुभासपा ने राज्य भाजपा नेतृत्व से की चर्चा
शुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभार का कहना है कि पहले चरण में पार्टी 53 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। आने वाले दिनों पर पार्टी कुछ और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। इसके लिए पहले पार्टी ने बीजेपी से चर्चा भी की थी, लेकिन बिहार प्रदेश नेतृत्व ने सही फीडबैक नहीं दिया। इस वजह से हमें एक भी सीट नहीं मिल पाई।
पार्टी प्रवक्ता ने आगे बताया कि भाजपा की वजह से एनडीए को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी 50 सीटों पर हारने वाली है।
Created On :   13 Oct 2025 11:57 PM IST