हर थाने में दूसरे और चौथे मंगलवार को सुनी जाएंगी महिलाओं की शिकायतें

Complaints of women will be heard in every police station on the second and fourth Tuesday
हर थाने में दूसरे और चौथे मंगलवार को सुनी जाएंगी महिलाओं की शिकायतें
हर थाने में दूसरे और चौथे मंगलवार को सुनी जाएंगी महिलाओं की शिकायतें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस आयुक्त ने शहर की महिलाओं को महिला दिवस का ताेहफा दिया है। महिला शिकायत विशेष दिन शुरू किया जाएगा। हर महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को शहर के सभी थानों में महिला और युवतियों से जुड़ी शिकायतों को प्रथमिकता से सुना और इसका निवारण किया जाएगा। पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय के इस पहल की गृह राज्यमंत्री सतेज पाटील ने ट्वीट कर प्रशंसा की है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर शहर पुलिस ने बड़ी कॉप्स, दामिनी पथक, भरोसा सेल, होम ड्राप, केअर और छात्र पुलिस के नाम कई अभियान अमल में लाए हैं, जिसके चलते महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया है। इसमें पुलिस सफल भी रही है। अब अंतरराष्ट्रीय दिवस का औचित्य साधकर एक और पहल शुरू की जा रही है। 8 मार्च से शहर के सभी थानों में महिला शिकायत विशेष दिवस शुरू किया जा रहा है। 

यह हर महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को होगा। सुबह 11 से दोहपर 2 बजे तक थाने के निरीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और उपायुक्त इन शिकायतों को सुनेंगे और निवारण भी करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से नागपुर शहर महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद होनी चाहिए, इस उद्देश्य से भी इस दिन की शुरुआत की जा रही है।
 

Created On :   6 March 2020 6:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story