कांग्रेस नेताओं ने कहा झूठे वादों को पहचान चुकी है जनता

Congress leaders said that people have recognized the false promises
कांग्रेस नेताओं ने कहा झूठे वादों को पहचान चुकी है जनता
मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा झूठे वादों को पहचान चुकी है जनता

डिजिटल डेस्क, शहडोल। जिले के जैतपुर, भटिया व रसमोहनी में कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि जनता अब भाजपा के खोखली विचारधारा व झूठे वादों को पहचान चुकी है। हाथ से हाथ जोड़ी कार्यक्रम की सफलता और उमडऩे वाली भीड़ इसका प्रमाण है। भाजपा सरकार द्वारा नफरत की राजनीतिक के सहारे वोट बैंक के लिए समाज मे नफरत और असुरक्षा की भावना फैलाई जा रही है। प्रदेश में मध्यम वर्ग मंहगाई की मार झेल रहा है। व्यापारी शोषित है। किसान पीडि़त है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। यात्रा में जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे, राजेंद्र सिंह, गोविंद साहू, नेहा खान, सुष्मिता सिंह, अनुज मिश्रा, पीयूष शुक्ला, राजीव शर्मा, यशोदा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Created On :   21 Feb 2023 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story