मुंबई में लगी आग में कोरोना संक्रमित दंपति की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुंबई में लगी आग में कोरोना संक्रमित दंपति की मौत

डिजिटल डेस्क, चोपडा(औरंगाबाद)। गुरूवार आधी रात को भांडुप के सनराइज हास्पिटल के कोविड केयर सेंटर में आग लगने से एक दंपति की मौत हो गई। आग में चोपडा तालुका के मूल निवासी आबाजी नारायण पाटील (उम्र 65) और उनकी पत्नी सुनंदाबाई आबाजी पाटील (उम्र 60) की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति का बेटा स्वप्निल आबाजी पाटील मुंबई में सेवारत है। उनके माता-पिता कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए पांच दिन  पहले भांडुप (पश्चिम) के सनराइज कोविड अस्पताल में भर्ती किया था। उनका इलाज चल रहा था।  कोविड अस्पताल में गुरुवार की  आधी रात के आसपास आग लग गई। इस आग में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। इससे तालुका शोक व्यक्त किया जा रहा है।

Created On :   27 March 2021 7:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story