राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

Environment protection program organized by Rashtriya Swayamsevak Sangh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
पन्ना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

डिजिटल डेस्क पन्ना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पन्ना के तत्वाधान में दिनांक 20 फरवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद गंगेले के निज निवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके विधि विधान से पूजन किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम एवं राष्ट्रीय गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षक के जिला संयोजक सुनील द्विवेदी उपस्थित रहे। आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमोद गंगेले के द्वारा किया गया। तदोपरांत पर्यावरण संरक्षण के जिला संयोजक सुनील द्विवेदी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि 20 जनवरी 2023 से वर्ष 2024 तक प्रतिदिन एक वृक्ष एक व्यक्ति के द्वारा लगाने का लक्ष्य लिया गया है। जिससे 1 वर्ष में लाखों वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का लक्ष्य लिया गया है। यह योजना महाकौशल प्रांत के प्रत्येक जिले में चलाई जा रही है। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलवाया गया साथ ही लगाए गए वृक्ष की सुरक्षा करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने अपना भरपूर समर्थन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेदांत पाठक, विकास शुक्ला, दीपेंद्र यादव, अर्जुन कुशवाहा, रविंद्र शर्मा, स्नेहा साहू, पूजा भारती, नसीमा बानो नयनसी विश्वकर्मा, लक्ष्मी लोधी, खुशी मंडल, कृष्णकांत रावत, कशिश साहू, काजल लखेरा सहित विभिन्न छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Created On :   22 Feb 2023 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story