खेत से चना उखाड़ने के  विवाद में दो गुटों में मारपीट

Fighting between two groups in the dispute of uprooting gram from the field
खेत से चना उखाड़ने के  विवाद में दो गुटों में मारपीट
अमरावती खेत से चना उखाड़ने के  विवाद में दो गुटों में मारपीट

डिजिटल डेस्क, अमरावती। खेत में चने की फसल उखाड़ रहे मजदूरों के दो गुट के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। मामला पुलिस थाने पहुंचा। दोनों गुट की शिकायत पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को परतवाड़ा के पांढरी स्थित एक खेत में घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक परतवाड़ा थाना क्षेत्र के पांढरी स्थित सुभाष क्षीरसागर और मंगेश गभणे का अड़ोसपड़ोस में खेत है। दोनों के ही खेत में चने की फसल निकालने का काम चल रहा था। जिसमेंं महिला और पुरुष मजदूर का काम कर रहे थे। लेकिन पुराने विवाद को लेकर मालिक और मजदूरों के बीच विवाद हुआ। जहां दोनों के खेत मालिक और मजदूर आमने-सामने आ गए। पुरानी बातों को लेकर दोनों गुटों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठी से हमला किया। जिसमे चार से पांच मजदूर मामूली घायल हो गए। पश्चात मामला परतवाड़ा थाने में पहुंचा। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी सुभाष क्षीरसागर, कुणाल क्षीरसागर, विनायक क्षीरसागर, देवानंद क्षीरसागर, अशोक क्षीरसारग, निखिल क्षीरसागर, अनिकेत क्षीरसागर व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं कुणाल क्षीरसागर की शिकायत पर मंगेश गभणे, गजानन गभणे, गोपाल गभणे व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  
 


 

Created On :   6 April 2023 3:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story