दैनिक भास्कर को चार पदक : पोलकर, करुटकार, महाजन, पाटील को ताज

Four medals to Dainik Bhaskar: Polkar, Karutkar, Mahajan, Patil were crowned
दैनिक भास्कर को चार पदक : पोलकर, करुटकार, महाजन, पाटील को ताज
मीडिया कर्मियों की वॉकाथन स्पर्धा दैनिक भास्कर को चार पदक : पोलकर, करुटकार, महाजन, पाटील को ताज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर खेल पत्रकार संघ (एसजेएएन), तिरुपति अर्बन बैंक और नागपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित मीडिया कर्मियों की वॉकाथन स्पर्धा में ईश्वर पोलकर, रंजीत करुटकार, आशा महाजन और चारुलता पाटील ने विभिन्न आयु वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में दैनिक भास्कर को कुल 4 पदक मिले। 3 किमी महिला वॉकाथन में चारुलता पाटील प्रथम, शीला बांते द्वितीय तथा अनीता पेद्दुलवार तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में रंजीत करुटकार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रविवार की सुबह शिव छत्रपति खेल पुरस्कार विजेता गिरीश गाडगे ने डॉ. अांबेडकर कॉलेज (दीक्षाभूमि) परिसर में भारी बारिश के बीच हुई 3 किमी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को तिरुपति अर्बन बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र राऊत ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग के निदेशक डॉ. शरद सूर्यवंशी, गिरीश गाडगे और एसजेएन के अध्यक्ष डॉ. राम ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष पाटील किया और अनुपम सोनी ने आभार प्रकट किया।

प्रतियोगिता के परिणाम  
50 वर्ष से ऊपर समूह (पुरुष): ईश्वर पोलकर, राजेश शर्मा, शशिकांत रहाटे। (महिला) : चारुलता पाटील, शीला बांते, अनीता पेद्दुलवार। परिवार समूह (महिला) : आशा महाजन, सरिता हुरमाडे, विशाखा लुले। अंडर-50 आयु वर्ग : रंजीत करुटकार, नितिन बागड़े, श्रीधर हटगड़े।

Created On :   25 July 2022 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story