- Home
- /
- औषधीय गुणो के चलते नीम काे...
औषधीय गुणो के चलते नीम काे राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा दें

डिजिटल डेस्क,नागपुर। ऑक्सीजन मनुष्य की प्राण है। औद्योगिकिरण तथा विकास की अंधी दौड़-धूप के चलते वातावरण में ऑक्सीजन का प्रमाण कम हो रहा है। नीम 80 प्रतिशत ऑक्सीजन उत्सर्जन करता है। औषधीय गुणाें के चलते आयुर्वेद में उपयोगी है। नीम की ठंडी छाया में सुकून मिलता है। विविध गुणों से संपन्न नीम को राष्ट्रीय वृक्ष घोषित करने का मनपा की आमसभा में प्रस्ताव मंजूर किया गया। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए दैनिक भास्कर ने शहर में नीम के पौधे लगाने का अभियान छेड़ा है।
सदस्यों ने समर्थन किया सत्तापक्ष नेता अविनाश ठाकरे ने प्रस्ताव रखा। मानवी जीवन में नीम की उपयोगिता गिनवाकर उसे राष्ट्रीय वृक्ष घोषित करने की मांग की। ठाकरे के प्रस्ताव का सदस्यों ने समर्थन किया। महापौर दयाशंकर तिवारी ने सदन की भावना को देखते हुए प्रस्ताव मंजूर किए जाए जाने की घोषणा की। प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजने के प्रशासन को निर्देश दिए। वट वृक्ष को राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा है। वट सावित्री पर्व पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वट सावित्री के दो दिन पहले मनपा की आमसभा में नीम के गुण और मानवीय उपयोगीता को देखते हुए राष्ट्रीय वृक्ष घोषित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।
Created On :   24 Jun 2021 12:14 PM IST