सरकारी अनाज गोदाम पर छापा , माल बरामद

Government grain warehouse raided, goods recovered
सरकारी अनाज गोदाम पर छापा , माल बरामद
अमरावती सरकारी अनाज गोदाम पर छापा , माल बरामद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। सरकारी अनाज की कालाबाजारी कर अवैध रूप से बिक्री के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे ही एक मामले में नवसारी के पावर हाउस स्थित एक गोदाम में सरकारी अनाज की अवैध रूप से बिक्री करता पाया गया। गाडगे नगर पुलिस की छापामार कार्रवाई में ढाई लाख रुपए का माल जब्त  किया गया।  जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अब्दुल बासिद अब्दुल साहिद बताया गया, जो फरार है। मंगलवार को गाडगे नगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। उस समय पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि वलगांव मार्ग के नवसारी परिसर स्थित एक गोदाम में बड़े पैमाने पर सरकारी अनाज अवैध तरीके से रखा गया है। पुलिस ने जाल बिछाकर छापामार कार्रवाई की।

गोदाम की तलाशी लेने पर 240 चावल के बोरे बरामद हुए जिन्हें सरकारी अनाज की थैली से दूसरे बोरों मेंं रखा गया था। पुलिस को देखकर मुख्य आरोपी अब्दुल बासिद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर 2 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया व फरार आरोपी अब्दुल बासिद के खिलाफ सरकारी अनाज की तस्करी करने के चलते धारा 3, 7 प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

Created On :   14 July 2022 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story