मुनि प्रणीत सागर जी महाराज की हुई भव्य आगवानी,बैण्ड-बाजों के साथ समदडिय़ा मैदान पहुंचे आचार्य

डिजिटल डेस्क,देवेन्द्रनगर नि.प्र.। देवेंद्रनगर में मुनि श्री विशुद्ध सागर महाराज तथा विभव सागर महाराज के संसघ सानिध्य में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है आज मंगलवार को 21 मार्च के दिन नित्य क्रिया विधान की शुरुआत सुबह 4:30 बजे से की गई जिसमें अभिषेक विधि मंडल विधान पूजा की गई। बृजपुर से महाराज प्रणीत सागर जी की भव्य आगवानी की गई इसके बाद महाराज जी का आचार्य श्री से समदडय़िा ग्राउंड में मिलन हुआ। इसके उपरांत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन द्वारा सपरिवार आचार्य श्री को श्रीफल तथा शास्त्र भेंट किए गए। निर्मल कुमार जैन खबरा वाले द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया आचार्य श्री द्वारा समस्त नगरवासियों को अपने वाणी से प्रवचन दिए गए एवं देवेन्द्र नगरवासियों को मंगलमय कामना की।
आचार्य श्री आहार के लिए निकले और आहार उपरांत आचार्य श्री द्वारा दोपहर 3 बजे जुलूस और बैंड बाजों के साथ मंदिर से समदडय़िा मैदान पहुंचे जहां पर आचार्य श्री द्वारा पुन: प्रवचन दिए गए 7:30 बजे शाम की महाआरती की गई और आरती प्रवचन रतन दृष्टि संस्कृत कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के प्रमुख प्रतिष्ठाचार्य प्रतिष्ठा चक्रवर्ती बाल ब्रह्मचारी पंडित धर्मचंद्र शास्त्री दिल्ली एवं सहयोग हेतु पं संकेत जैन विवेक, ब्रम्हचारी अक्षय भैया के निर्देशन में समस्त विधि-विधान पूर्वक प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी तथा संगीतकार अरविंद शास्त्री सागर के माध्यम से भक्ति कराई जाएगी। उक्त कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन उपाध्यक्ष इंद्रकुमार जैन रवि जैन अक्षय जैन मनीष जैन राजीव जैन संजीव जैन श्रेयांश जैन धन्ने,ऋषभ जैन पप्पू गजरथ कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जैन उपस्थित रहे।
Created On :   22 March 2023 3:47 PM IST