नागपुर जिले की 7 तहसीलों में अतिवृष्टि, प्रशासन ने दिए सतर्कता के आदेश

Heavy rain in 7 tehsils of Nagpur district administration ordered for vigilance
नागपुर जिले की 7 तहसीलों में अतिवृष्टि, प्रशासन ने दिए सतर्कता के आदेश
1 जून से 15 जुलाई तक 530.6 मिमी बारिश  नागपुर जिले की 7 तहसीलों में अतिवृष्टि, प्रशासन ने दिए सतर्कता के आदेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले की 7 तहसीलों समेत विभाग की 12 तहसीलों में  अतिवृष्टि हुई है। जिन तहसीलों में अतिवृष्टि हुई, वहां नदी, नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। सावनेर में 122.9 मिमी.,नागपुर ग्रामीण 101.1 मिमी., उमरेड 94.5 मिमी., कुही 88.5 मिमी., नागपुर शहर 82.7 मिमी., पारशिवनी 65.1 मिमी., कामठी 64.3 मिमी. बारिश हुई। भंडारा जिले के लाखांदुर में  83 मिमी., गोंदिया जिले के गोंदिया में 81.3 मिमी., मोरगांव अर्जुनी 81 मिमी., गड़चिरोली जिले के कोरची तहसील में 78.3 मिमी. बारिश हुई। नागपुर जिले में 1 जून से 15 जुलाई तक 530.6 मिमी बारिश हुई।  

बारिश से जारी रहेगी राहत 
सप्ताह भर से जारी भारी बारिश शुक्रवार को थोड़ी नरम पड़ी। नागपुर में हल्की बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे निकल गया है। इसी तरह मानसून की द्रोणिका उत्तर की आेर खिसक गई हैै। शुक्रवार को अधिकमत तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 जुलाई तक मौसम का येलो अलर्ट है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है।
 

Created On :   16 July 2022 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story