- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- चार साल से बन रहा लम्हेटा का केबल...
Jabalpur News: चार साल से बन रहा लम्हेटा का केबल स्टे ब्रिज पूरी तरह तैयार होने में अभी दो साल और लगेंगे

Jabalpur News: नर्मदा के ऊपर लम्हेटा से उस पार लम्हेटी तक बन रहा केबल स्टे ब्रिज अब जून 2027 तक तैयार हो सकेगा। इस ब्रिज निर्माण को लेकर सारी उलझने सुलझ चुकी हैं। कोई कारण नहीं तो भी इसके काम की गति नहीं बढ़ रही है। भोपाल में इस सेतु के निर्माण की समीक्षा की गई, जिसमें लोक निर्माण सेतु ने कहा है कि इसका वर्क अगले दो साल बाद ही पूरा हो सकेगा। बता दें कि यह ब्रिज बीते 4 साल से बन रहा है। जितने वक्त में बड़ी-बड़ी संरचनाएं तैयार हो जाती हैं, फ्लाईओवर बनकर उसमें ट्रैफिक सरपट दौड़ने लगता है, उतने दिनों में इसका वर्क केवल 70 फीसदी हो सका है।
लम्हेटा केबल स्टे ब्रिज का 30 फीसदी काम अगले दो साल में पूरा हो सकेगा। इसमें भी यदि कोई नई उलझन सामने आ गई तो इससे भी ज्यादा वक्त लग सकता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब दोनों प्रमुख पिलरों पर इसका वर्क ढाई-ढाई मीटर के सेगमेंट में आगे बढ़ रहा है। इसी गति से यह एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचेगा। इसके लिए केबल जिसके सहारे यह टिकेगा, वह साउथ कोरिया से मंगाकर लगाई जा रही है।
बजट रिवाइज में लग गया वक्त
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले यह केबल स्टे ब्रिज केवल 48 करोड़ की लागत से बनना था। बाद में इसका डिजाइन चेंज हुआ और बजट के रिवाइज के लिए भेजा गया। बजट डेढ़ साल की प्रोसेस के बाद 48 से 190 करोड़ िकया गया, जब बजट बढ़ा दिया गया, तो इसमें लंबाई बढ़ने से कुछ भूमि का अर्जन भी किया गया। कुछ संपत्ति और परिसंपत्ति को अर्जन करने के बाद मुआवजा भी दिया गया। इसमें भी वक्त लगा जिससे निर्माण का टारगेट आगे बढ़ता गया।
बनने से क्या है लाभ
नर्मदा के इस पार से उस पार जाने में अभी तिलवारा ब्रिज का ही उपयोग किया जाता है। लम्हेटा केबल स्टे ब्रिज बनने से भेड़ाघाट के दोनों पर्यटनों को बढ़ावा मिल सकेगा, साथ ही परिक्रमा वासियों को भी यह ब्रिज राहत देगा। इस ब्रिज के बनने से अभी तक भेड़ाघाट, नर्मदा के उस पार जो पर्यटक नहीं जा पाते हैं, उनका जाना भी आसान हो सकेगा।
एक नजर इस पर
{ केबल स्टे ब्रिज की कुल लंबाई -1200 मीटर।
{ इसकी कुल निर्माण लागत पहले -190 करोड़।
{ इसमें ऊपर सड़क चलने के लिए मिलेगी - 36 फीट।
{ 100-100 फीट के दो प्रमुख पिलरों पर टिका रहेगा ब्रिज।
{ बीते 4 साल से बन रहा अब नया टारगेट - 2027 जून।
Created On :   25 Oct 2025 5:54 PM IST












