सम्मान: तबला वादक अथर्व और गणित विशेषज्ञ देवेश को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Honors: Tabla player Atharva and Mathematics expert Devesh received Prime Ministers National Childrens Award
सम्मान: तबला वादक अथर्व और गणित विशेषज्ञ देवेश को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
सम्मान: तबला वादक अथर्व और गणित विशेषज्ञ देवेश को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को महाराष्ट्र के दो बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें देवेश भईया को गणित में सृजनात्मक कार्य और अथर्व लोहार को कला एवं संस्कृति क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाला यह राष्ट्रीय पुरस्कार नवोन्मेष, विशिष्ट कार्य संपादन, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा एवं बहादुरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले बच्चों को दिया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देशभर के 49 बच्चों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में पदक, एक लाख रुपए नकद और प्रमाण पत्र दिया जाता है। समारोह में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यमंत्री देबाश्री चौधरी और विभाग के सचिव रविन्द्र पंवार मौजूद थे।

पुरस्कार पाने वाले महाराष्ट्र के अंबरनाथ में रहने वाला अथर्व लोहार तबला वादक है। 11 वर्षीय अथर्व ने महज तीन साल की उम्र में ही तबला बजाने में महारत हासिल की है। अथर्व ने थाइलैंड और बैंकाक में आयोजित हुई विश्व तबला वादन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उसके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वहीं 13 वर्षीय देवेश गणित के विशेषज्ञ है।

मुंबई साइंस टीचर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होमी भाबा ज्यनियर साइंटिस्ट परीक्षा में सुवर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा साउथ ईस्ट एशियन मैथेमेटिकल ओलम्पियाड में प्रस्तुत किए शोध प्रबंध के लिए भी देवेश को सुवर्ण पदक मिला है। देश में इग्नाइटेड माइंड लैब परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी देवेश ने अपने नाम किया है।

Created On :   22 Jan 2020 7:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story