मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सोनी महापंचायत में शामिल होंगे जगदीश जडिया

By - Bhaskar Hindi |22 March 2023 2:30 PM IST
पन्ना मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सोनी महापंचायत में शामिल होंगे जगदीश जडिया
डिजिटल डेस्क,पन्ना। दिनांक २३ मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री निवास पर सोनी महापंचायत का आयोजन कर पूरे प्रदेश से इस समाज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है। भोपाल में आयोजित होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जडिया शामिल होंगे। श्री जडिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को सहर्ष स्वीकार किया एवं कार्यक्रम में घोषणा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बतलाया कि स्वर्णकार समाज के प्रदेश महामंत्री आनंद सोनी ने इस महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को आमंत्रण भेजा है।
Created On :   22 March 2023 2:29 PM IST
Next Story