अपहृत महिला आठ वर्ष बाद लगी पुलिस के हाथ

Kidnapped woman caught by police after eight years
अपहृत महिला आठ वर्ष बाद लगी पुलिस के हाथ
नागपुर अपहृत महिला आठ वर्ष बाद लगी पुलिस के हाथ

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  स्थानीय अपराध शाखा के मानव तस्करी विरोधी सेल से राजस्थान जाबदीनगर में छापा मारा। आरोपी को गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया। उसके चंगुल अपहृत महिला को छुड़ाया गया है। महिला वर्तमान में तीन बच्चियों की मां है। मामला वाड़ी थाने का है। जिसमें करीब आठ वर्ष बाद प्रकरण को सुलझाने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। त्रिलोक नगर वाड़ी से वर्ष 2015 में नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था। वर्तमान में लड़की बालिग है। वाड़ी थाने में दर्ज इस मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन अपहृत लड़की और आरोपी का कोई सुराग नहीं िमला। जिसके चलते प्रकरण की जांच अपराध शाखा के मानव तस्करी विरोधी सेल को सौंपा गया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने गुप्त सूत्रों और मोबाइल लोकेश और टावरों को खंगाला। जिससे पता चला कि पीड़िता झारखंड के कटकमसांडी में है। जब पुलिस वहां गई तो आरोपी और पीड़िता पुलिस के हाथ नहीं लगे, लेकिन वहां से पुलिस को खबर मिली कि आरोपी पीड़िता को लेकर राजस्थान के जाबदीनगर में है। रविवार को पुलिस ने जाबदीनगर में आरोपी मुकेश घिसाराम गांधी के घर छापा मारा। उसके घर से पीड़िता को बरामद िकया गया है, जो वर्तमान में आरोपी मुकेश के तीन बच्चियों की मां है। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण हुआ था। बाद में उसकी शादी मुकेश से करा दी गई  उसकी खरीदी-बिक्री की गई या कुछ और इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 
 

Created On :   21 March 2023 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story