मजदूर संघ ने संनिर्माण कर्मकार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी का किया स्वागत

Labor Union welcomed Hemant Tiwari, State President of Construction Workers Board
मजदूर संघ ने संनिर्माण कर्मकार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी का किया स्वागत
पन्ना मजदूर संघ ने संनिर्माण कर्मकार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी का किया स्वागत

डिजिटल डेस्क पन्ना। संनिर्माण कर्मकार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त  हेमंत तिवारी प्रवास के दौरान पन्ना पहँुचे। जिनका सर्किट हाउस में मजदूर संघ और भारतीय मजदूर संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात पन्ना कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मजदूरों से संबंधित समस्या के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मजदूरों के पास तक पहुंच सके इस संबंध में पर चर्चा की गई। बैठक में हेमंत तिवारी, कलेक्टर पन्ना, संतोष सिंह यादव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सीईओ जिला पंचायत एवं सभी जनपदों के सीईओ, नगर पालिका के सीएमओ तथा श्रम विभाग के अधिकारीगण एवं भारतीय मजदूर संघ के सभी अनुसांगिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। भारतीय मजदूर संघ से विनोद तिवारी, महेंद्र तिवारी अध्यक्ष, अरविंद सिंह गौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ के महामंत्री विनोद मिश्रा, अध्यक्ष प्रमोद गंगेले, राज्य कर्मचारी संघ शिव कुमार मिश्रा, अध्यक्ष रामकिशोर गर्ग, सुनील खरे, एनएमडीसी मझगवां से वीरेंद्र सिंह, अध्यक्ष भोला प्रसाद सोनी, महामंत्री एवं उनकी टीम भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश जडिय़ा, प्रदीप सेन, कंस्ट्रक्शन मजदूर से अशोक पाण्डेय, विनोद शर्मा, राजीव मिश्रा, पुरूषोत्तम यादव, रमाकांत खर,े हेमंत सिंह, मुन्ना शर्मा, बलराम यादव, नंद किशोर रैकवार, राकेश वाल्मीकि, रामकुमार लुनिया, डी.सी. श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री हरेंद्र सिंह चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

Created On :   21 Jan 2023 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story