महाराजबाग के तेंदुए की बिगड़ी तबियत, क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा

Leopard kept in the Maharajbagh Zoo got ill on Monday
महाराजबाग के तेंदुए की बिगड़ी तबियत, क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा
महाराजबाग के तेंदुए की बिगड़ी तबियत, क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराजबाग चिड़ियाघर में रखे तेंदूएं की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। जांच में बैक्टेरीअल इंन्फेक्शन के कारण क्रिएटिनिन लेवल लेवल बढ़ने की बात सामने आई है। ऐसे में उसे पिंजरे में लेकर सलाइन लगाई गई है। महाराजबाग प्रशासन की ओर से उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है ताकि उसे ठीक किया जा सके।

शहर में मनोरंजन के लिए महाराजबाग का निर्माण किया है। यहां बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे वन्यजीवों को भी रखा है। यहां रोजाना सैकड़ों सैलानी घूमने के उद्देश्य से आते हैं। हरियाली के बीच वन्यजीवों को देखना हर किसी के लिए खास होता है। यहां बड़े पिंजरे में बाघ को रखा गया है। वहीं छोटे पिंजरों में भालू, तेंदुए को रखा है। तेंदुओं की संख्या यहां 5 से अधिक है। इसमें सोमवार को एक की तबीयत खराब हो गई। दरअसल इस तेंदूए को वर्ष 2008 में चंद्रपुर क्षेत्र से पकड़कर लाया था। धाबा नामक गांव में उत्पात मचाते हुए उसे पकड़ा गया था। फिलहाल उसे ट्रीटमेंट गेज में रखा गया है।

बता दें कि इससे पहले इसी तरह तबीयत खराब होने से एक तेंदूएं की मौत हुई थी। इसके अलावा गोरेवाडा बचाव केन्द्र में भी गत दिसंबर में लगातार 3 तेंदुओं की मौत हुई है। ऐसे में इस तेंदुएं की तबीयत खराब होना वन्यजीव प्रेमियों के लिए चिंता का विषय बना है।

Created On :   22 Jan 2019 12:44 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story