बीमार बालक को रक्तदान कर बचाई जान, जन्मदिवस पर किया २९वीं बार रक्तदान

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती १४ वर्षीय बालक तनु पिता सुरेश यादव को पिछडा वर्ग संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया है। खजुरी कुडार निवासी सुरेश यादव के पुत्र तनु को टायफायड हो जाने के कारण उसकी प्लेटलेट्स मात्र ०८ हजार बचीं हुई हैं और उसे चिकित्सक द्वारा रक्त चढवाये जाने की सलाह दी गई थी। उसी समय अस्पताल में अपनी पत्नी व बच्चे के उपचार के लिए नत्थू सिंह यादव पहुंचे तो तनु के परिजनों ने अपनी समस्या बतलाई तो उनके द्वारा तत्काल बिना विलम्ब किए हुए ब्लड बैंक पहुंचकर बीमार बाल को रक्तदान कर उसके प्राण बचाये। श्री यादव ने बताया कि इस दिन उनका जन्मदिन था लेकिन पन्ना महाराज के निधन हो जाने के कारण वह अपना जन्मदिन नहीं मनाया लेकिन अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करके अपना जन्मदिन मनाया। श्री यादव ने बताया कि उनके द्वारा २९वीं बार रक्तदान किया गया है।
Created On :   5 Feb 2023 2:20 PM IST