अष्टमीं महापर्व पर गायत्री परिवार पवई द्वारा की गई मां गायत्री की महाआरती

Mahaarti of Mother Gayatri performed by Gayatri family Powai on Ashtami Mahaparva
अष्टमीं महापर्व पर गायत्री परिवार पवई द्वारा की गई मां गायत्री की महाआरती
पवई अष्टमीं महापर्व पर गायत्री परिवार पवई द्वारा की गई मां गायत्री की महाआरती

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पवई नगर के गायत्री सत्संग भवन में गायत्री परिवार द्वारा महाअष्टमी के महापर्व पर गुरूवार को शक्ति जगत जननी माता गायत्री की महाआरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई साथ ही गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। उपस्थित भक्तों द्वारा गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। तदोपरांत महाआरती संगीत के साथ नगर की सैकड़ों महिलाएं एवं गायत्री परिवार के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक महाआरती में शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रुप से गायत्री परिवार के वयोवृद्ध डॉ. रमेश बहरे, वीरेंद्र बहरे, सत्यम सोनी, पंकज गुप्ता, गुलाब मधु सोनी, अभिषेक नामदेव, प्रमोद नगायच, जागेश्वर ताम्रकार, प्रतीक ताम्रकार, अखिलेश चौबे, राहुल नामदेव, सतपाल सिंह, महिला मंडल से मीना सोनी, निधि पटेरिया, माधुरी सोनी ,अनीता नामदेव, गायत्री परिवार की महिलाएं कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रही।

Created On :   15 April 2023 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story