मार्शल आर्ट एवं मलखम्भ खेल का हुआ आयोजन

डिजिटल डेस्क,पन्ना। खेल एवं युवा कल्याण विभाग पन्ना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। खेल मंत्रालय भारत सरकार व खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार खेल के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए यह आयोजन 10 से 25 मार्च तक प्रदेश में अलग-अलग खेल गतिविधियों में आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में वुशू, जु-जित्सु मार्शल आर्ट एवं मलखम्भ खेल का आयोजन पन्ना के नजरबाग ग्राउड खेल परिसर में मुख्य अतिथि मो. अहमद खान जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग पन्ना ने खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्राओं का मैत्री मैच आयोजित करवाया गया जिसमें वुशू, जु-जित्सु एवं मलखम्भ खेल का प्रदर्शन छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर मीना तिवारी वार्डन छात्रावास, इरफान खान सचिव जिला वुशू संघ पन्ना, प्रकाश अहिरवार प्रशिक्षक मलखंब, निधि राय प्रशिक्षक हॉकी, हर्षिता विश्वकर्मा प्रशिक्षक मार्शल आर्ट, नीलू शर्मा सहायक वार्डन छात्रावास, राजा भाईया प्रशिक्षक खो-खो उपस्थित रहे।
Created On :   23 March 2023 12:55 PM IST