- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
बेंगलुरु में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जान-माल की हानि नहीं

हाईलाइट
- बेंगलुरु में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
- जेपी नगर, डॉलर कॉलोनी, कुमारस्वामी और राजराजेश्वर नगर के निवासियों ने 3 बजे जमीन और इमारतों में झटके महसूस किए।
- किसी तरह के जान-माल की हानी नहीं हुई है।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जेपी नगर, डॉलर कॉलोनी, कुमारस्वामी और राजराजेश्वर नगर के निवासियों ने 3 बजे जमीन और इमारतों में झटके महसूस किए। जानकारी के अनुसार किसी तरह के जान-माल की हानि नहीं हुई है। बता दें कि गुरुवार दोपहर 1 बजकर 3 मिनट पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय न्यूज चैनलों ने राजराजेश्वरनगर और डॉलर कॉलोनी में भारी विस्फोट की सूचना दी थी। इसके बाद भूकंप से लोगों में डर फैल गया। बहुत से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि यह विस्फोट भूकंप की वजह से हुआ या किसी और वजह से, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। विस्फोट के कुछ ही देर बाद स्थिति सामान्य नजर आई।
Earthquake with a magnitude of 4.7 on the Richter scale hit Nicobar Island region at 1.43 pm.
— ANI (@ANI) August 16, 2018
बेंगलुरू स्थित जियोलॉजिस्ट के अनुसार, निवासियों द्वारा अनुभव किए गए झटके भूकंप के कारण नहीं थे। उन्होंने बताया कि विस्फोट वायु अणुओं के कंपन, हवा की दिशा में बदलाव और बादलों के मूवमेंट का परिणाम था। इससे पहले केंद्र-शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दोपहर 4.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। वहां से भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। इस द्वीप पर 6 अगस्त को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
कमेंट करें
कमेंट पढ़े


vijay September 10th, 2018 10:50 IST
123456
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।