20 दिन में 400 से ज्यादा लोग ट्रांजिट पास लेकर दूसरे राज्य हुए रवाना

More than 400 people leave transit state in 20 days
20 दिन में 400 से ज्यादा लोग ट्रांजिट पास लेकर दूसरे राज्य हुए रवाना
20 दिन में 400 से ज्यादा लोग ट्रांजिट पास लेकर दूसरे राज्य हुए रवाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले करीब 20 दिन में 400 से अधिक लोगों को ट्रांजिट पास पर नागपुर से दूसरे राज्यों के लिए रवाना किया गया है। इसमें मजदूर, विद्यार्थी, पर्यटक, कारोबारी व अन्य लोग शामिल हैं। ट्रांजिट पास जारी करने का अधिकार पुलिस उपायुक्त को दिया गया है। संबंधित राज्य के  जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही ट्रांजिट पास जारी किया जा सकता है। ट्रांजिट पास के लिए संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने में आवेदन करना पड़ता है। उसके बाद  थाने से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में वह आवेदन आता है, तब पास जारी होता है।

शहर पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. नीलेश भरणे के मार्गदर्शन में सभी जोन के पुलिस उपायुक्त यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस कार्य में शहर के सभी थानों के पुलिस निरीक्षक भी लगे हुए हैं। संतरानगरी के 26 होम शेल्टरों में 2 हजार से अधिक लोग ठहरे हुए हैं। पुलिस परिमंडल 2 की उपायुक्त विनीता साहू ने ट्रांजिट पासेस पर 400 से अधिक लोगों को रवाना होने की पुष्टि की है। नागरिक अधिक जानकारी के लिए 0712- 2560214 पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन करने के साथ ही लोग करने लगते हैं फोन
ट्रांजिट पास के लिए आवेदन करने के बाद ही लोगों के फोन आने शुरू हो जाते हैं। यह परेशानी का सबब बन गया है। पुलिस का कहना है कि लोगों को समझना चाहिए कि पास जारी करने से पहले तमाम औपचारिकता निभानी पड़ती है।

Created On :   8 May 2020 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story