मास्क नहीं पहनने वालों पर अब तक ढाई लाख से अधिक की चालानी कार्यवाही!
By - Aditya Upadhyaya |5 April 2021 5:27 AM GMT
मास्क नहीं पहनने वालों पर अब तक ढाई लाख से अधिक की चालानी कार्यवाही!
डिजिटल डेस्क | कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु संयुक्त निगरानी दल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों, दुकानों, सब्जी बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही कर अर्थदंड वसूला जा रहा है तथा लोगो को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाईश दी जा रही है।
राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले अब तक 2 हजार 222 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 2 लाख 75 हजार 830 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है।
टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ ही दुकानों व सब्जी बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाईश दी जा रही है।
Created On :   5 April 2021 9:15 AM GMT
Tags
Next Story