मोटरसाइकिल पेड से टकराई, तीन घायल
By - Sanjana Namdev |4 May 2023 6:43 AM GMT
पन्ना मोटरसाइकिल पेड से टकराई, तीन घायल
डिजिटल डेस्क, पन्ना। आए दिन सडक र्दुघटनाओं के मामले प्रकाश में आने और लोगों के इसमें घायल होने यहां तक कि जान से हांथ धो बैठने के बाद भी लोगों द्वारा अपने वाहनों की गति कम नहीं की जा रही है और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिनांक ०३ मई को रैपुरा एवं मोहंद्रा के बीच एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रैपुरा थाना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर रुपझिर मोड़ के पास बीजाखेड़ा से रैपुरा की ओर आ रहे रहे तीन युवक जो की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर जाने से गिर गए जिससे उनके सिर, पैर में चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैपुरा में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. एम.एल. चौधरी द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
Created On :   4 May 2023 6:43 AM GMT
Next Story