Flood: हैदराबाद के बाद मुंबई और पुणे में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी, सीएम ने लिया जायजा

Flood: हैदराबाद के बाद मुंबई और पुणे में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी, सीएम ने लिया जायजा

डिजिटल डेस्क, नई मुंबई। हैदराबाद में मूसलाधार बारिश के बाद यह कहर मुंबई और पुणे समेत कई इलाकों में देखने को मिला है। तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई। जिससे गलियों, सड़कों तक जलजमाव हो गया और लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

मुख्यमंत्री ने लिया राज्य में अतिवृष्टि-बाढ़ का जायजा

राज्य के कई इलाकों में भारी बरसात-अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समीक्षा की। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सरकारी मशीनरी को सतर्क रहने का निर्देश दिया। वायुसेना व नौसेना को सतर्क रहने को कहा गया है। उस्मानाबाद सोलापुर, पंढरपुर और बारामती में राष्ट्रीय आपदा प्रतिसाद दल- (एनडीआरफ) की टीमें तैनात की गई हैं। जबकि वायुसेना, नौसेना को लोगों की मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि खेती और लोगों के घरों के हुए नुकसान की जानकारी के लिए तत्काल पंचनामा तैयार किया जाए।

पंढरपुर में दीवार गिरने से 6 लोगो की मौत पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया। पिछले दो दिनों में हुई भारी बरसात से पुणे, सोलापुर, उस्मानाबाद और लातूर में जन जीवन प्रभावित हुआ है। सोलापुर जिले के उजनी बांध क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसी परिस्थिति पैदा हो गई है। जबकि पुणे जिले के अधिकांश गावो में अतिवृष्टि हुई है। बारामती तहसील में ज्यादा नुकसान हुआ है। उस्मानाबाद,बीड, लातूर में भी अतिवृष्टि हुई है। जायकवाडी व माजलगाव बांध ओवर फ्लो हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों में राजस्व व मेडिकल टीमें भेजने का निर्देश दिया है।

भारी बारिश से प्रभावित हुआ मोबाइल नेटवर्क

पुणे में भारी बारिश से शहर के कुछ इलाकों में पानी भरने से पुणे, मुंबई, ठाणे में वोडाफोन-आइडिया मोबाईल सेवा प्रभावित हुई। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कुछ ग्राहकों के सेवाओं में आंशिक व्यवधान उत्पन्न हुआ है।  हमारी तकनीकी टीम जल्द सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रही है। हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया है। तो वहीं पुणे में सड़कें समुंदर बन गई हैं। पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर भी जलभराव हो गया है। 

रात में हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, कुर्ला, हिंदमाता, किंग सर्किल समेत कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। पुणे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। पुणे के इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर हैं।

आज से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क

भारी बारिश के बाद पुणे-अहमदाबाद हाईवे पर भी पानी भर गया है। ऐसी स्थिति को देखत हुए मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में कल से ही बारिश जारी है। महाराष्ट्र के बारामती में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

 

 

Created On :   15 Oct 2020 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story