मुंबई : कमला मिल परिसर का मालिक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Mumbai police arrested owner of kamla mill ramesh govani
मुंबई : कमला मिल परिसर का मालिक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
मुंबई : कमला मिल परिसर का मालिक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पुलिस ने कमला मिल के मालिक रमेश गोवानी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रमेश गोवानी को चेंबूर इलाके से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो अपनी कार से कही जा रहा था।  गोवानी के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कमला मिल परिसर में 29 दिसंबर को हुई आगजनी के बाद से गोवानी फरार चल रहा था। बता दें कि कमला मिल परिसर में अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे मोजो बिस्त्रो और वन अबव के पांचों मालिकों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं इससे पहले बीती 16 जनवरी को कमला मिल अग्निकांड में फरार चल रहे मोजो पब के सह मालिक युगी तुली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं इससे पहले मोजो पब का एक और ऑनर युग पाठक सरेंडर कर चुका है। फरार चल रहे तुली को आखिरी बार पत्नी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया था। 

                           संबंधित इमेज


विशाल कारिया को जमानत

वहीं इस मामले में होटल कारोबारी विशाल कारिया को जमानत दे दी गई है। भोइवाडा की मजिस्ट्रेट अदालत ने विशाल को जमानत दी है। विशाल कारिया के वकील वीरेंद्र खोट ने बताया कि 10 हजार रुपए के मुचलके पर विशाल को जमानत दे दी गई। इससे पहले मुंबई हाईकोर्ट ने कारिया को मजिस्ट्रेट की कोर्ट से तत्काल जमानत मांगने की मंजूरी दे दी जिसके बाद उन्होंने वहां का रूख किया। पुलिस ने कारिया को 1ऐबव पब के सह मालिक और एक अन्य आरोपी को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया था। विशाल के घर आरोपियों की कार मिली थी। 

                        विशाल कारिया को जमानत के लिए इमेज परिणाम

14 लोगों की गई जान

बता दें 29 दिसंबर 2017 को मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के मोजो रेस्टोंरेट में रात करीब 12 बजे आग लग गई थी। देखते ही देखते आग पास के तीन रेस्टोरेंट में फैल गई। इस हादसे में 14 लोग मारे गए। मरने वालों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। आग को काबू करने के लिए दमकल को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। इस घटना के बाद सीएम देवेंद्र फडनवीस ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही बीएमसी ने भी अवैध रुप से बने रेस्टोरेंट और पब पर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

                     विशाल कारिया को जमानत के लिए इमेज परिणाम
 

हुक्के की चिंगारी से लगी थी आग

इस बीच कमला मिल कम्पाउंड अग्निकांड को लेकर फायर ब्रिगेड की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हुक्के से निकली चिंनगारी की चलते पब में आग लगी। यह आग मोजोज रेस्टोरेंट से शुरु हुई जल्द ही पास के दूसरे पब वन अबव को भी अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों पब में हुक्का पार्लर चलाने की अनुमति नहीं थी। 

 

Created On :   23 Jan 2018 9:04 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story