2 उड़ानें रद्द, 3 विलंब से पहुंचीं

By - Bhaskar Hindi |23 March 2023 11:13 AM IST
नागपुर 2 उड़ानें रद्द, 3 विलंब से पहुंचीं
डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर बुधवार को आने-जाने वाली गो-फर्स्ट की दो उड़ानें रद्द हो गईं तथा 3 उड़ानें विलंब से गंतव्य पर पहुंचीं। बुधवार रात 10.30 बजे दिल्ली से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2519 व रात 11 बजे नागपुर से मुंबई जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2607 रद्द हो गई। शाम 5.10 बजे मुंबई से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी- 8 344 करीब 62 मिनट विलंब से, रात 8.30 बजे मंुंबई से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 344 लगभग 115 मिनट विलंब से व रात 9 बजे नागपुर से पुणे जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 284 करीब 120 मिनट विलंब से गंतव्य पर पहुंची।
Created On :   23 March 2023 11:12 AM IST
Next Story











