नागपुर : क्लिक करते ही खाते से गायब हुए 4.29 लाख

नागपुर :  क्लिक करते ही खाते से गायब हुए 4.29 लाख
नागपुर : क्लिक करते ही खाते से गायब हुए 4.29 लाख

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ऑनलाइन कूलर खरीदी-बिक्री के धंधे में व्यापारी को ऑनलाइन लाखों रुपए का चूना लगाया दिया गया। प्रकरण उजागर होने पर दो लोगों के खिलाफ सोमवार को पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। 

5 कूलरों की डिलीवरी जबलपुर में मांगी
लष्करीबाग निवासी राजेंद्रसिंह अवतारसिंह (48) की लष्करीबाग में ही मैगी कूलर शॉप नामक दुकान है। कोरोनाकाल में उन्हाेंने कूलर की ऑनलाइन बिक्री शुरु की है। उन्होंने इंडिया मार्ट नामक वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर  दिया है। रविवार की दोपहर 3.30 बजे साहिल कुमार और मनजीत सिंह नामक दो व्यक्तियों ने उन्हें फोन किया और 5 कूलर खरीदने की बात कही। उन्होंने कूलरों की डिलीवरी मध्य प्रदेश के जबलपुर में मांगी। साथ ही उन्होंने राजेंद्रसिंह को बताया था कि, जबलपुर उनका साथी नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आता है। वह एयरपोर्ट से कूलर जबलपुर ले आएगा। 

बाय एयर मंगवाए
उन्होंने राजेंद्रसिंह को एयरपोर्ट पर कूलर पहुंचाने के लिए कहा। झांसे में आए राजेंद्रसिंह ने एयरपोर्ट पर कूलर पहुंचाए, लेकिन एयरपोर्ट पर वह व्यक्ति नहीं मिला। राजेंद्रसिंह ने साहिल और मनजीत को फोन करके कूलर कहां रखने और पेमेंट की बात की, तो उन्होंने राजेद्रसिंह को बातों में उलझाया तथा ऑनलाइन पेमंेट करने की बात कही।

लिंक शेयर करते ही रकम गायब
साथ ही विविध खाता नंबर और पेटीएम नंबर देकर राजेंद्रसिंह के मोबाइल पर एक लिंक भेजी। लिंक शेयर करते ही राजेंद्रसिंह के खाते से साहिल और मनजीतसिंह ने 4 लाख 29 हजार 909 रुपए उड़ा दिए। राजेंद्रसिंह ने  तत्काल इसकी शिकायत की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। आरोपियों ने फर्जी नामों का इस्तेमाल करने की आशंका है। बरामद मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। 
 

Created On :   6 July 2021 1:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story