नागपुर : ‘धूम मचा ले’ रॉक बैंड शो 14 को

Nagpur: Dhoom Macha Le rock band show on 14th
नागपुर : ‘धूम मचा ले’ रॉक बैंड शो 14 को
दैनिक भास्कर की 20वीं वर्षगांठ पर वुमन भास्कर महोत्सव नागपुर : ‘धूम मचा ले’ रॉक बैंड शो 14 को

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   महिला सशक्तिकरण के तहत दैनिक भास्कर की 20वीं वर्षगांठ पर वुमन भास्कर महोत्सव की शुरुआत की गई। महोत्सव अंतर्गत  वुमन भास्कर क्लब लेकर आ रहा है ‘रॉक बैंड शो’। रायसोनी समूह के सहयोग से आगामी शनिवार 14 जनवरी को शाम 5 से 8 बजे तक ‘धूम मचा ले’ रॉक बैंड शो का आयोजन किया जाएगा। मेट्रो जीरो मॉइल चौक स्थित फ्रीडम पार्क में रॉक म्यूजिक की धुन पर मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में  "आवाज़’ संस्था का सहयोग प्राप्त है। यह संस्था संगीत से जुड़े नए कलाकारों को मंच प्रदान करती है। कार्यक्रम में वुमन भास्कर क्लब का सदस्यता अभियान भी शुरू रहेगा। यहां महिलाएं सदस्य बन सकती हैं। इसी तरह वुमन भास्कर क्लब की सदस्यों के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय में पासेस उपलब्ध हैं। इससे पहले वुमन भास्कर महोत्सव अंतर्गत "लव यू ज़िन्दगी’, "हम आपके हैं कॉर्न’ मेगा कुकरी कॉन्टेस्ट, "मिले सुर मेरा तुम्हारा’, "परी हूं मैं’ मेगा ब्राइडल कॉन्टेस्ट एंड फैशन शो का सफलतम आयोजन किया गया, जिनकी सफलता के बाद अब वुमन भास्कर महोत्सव अंतर्गत ‘धूम मचा ले’ रॉक बैंड शो का आयोजन किया जा रहा है। 
नोट- अधिक जानकारी के लिए दैनिक भास्कर, बिशम्भर भवन,17-ए ग्रेट नाग रोड, नागपुर या फोन 0712-6642000, मो. क्र. 9527004456 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

 

Created On :   12 Jan 2023 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story