- Home
- /
- देखें वीडियो : कांकेर में नक्सलियों...
देखें वीडियो : कांकेर में नक्सलियों ने ग्रामीण को गोली मारी और फूंक दिए 19 वाहन

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 4:30 PM IST
देखें वीडियो : कांकेर में नक्सलियों ने ग्रामीण को गोली मारी और फूंक दिए 19 वाहन
डिजिटल डेस्क, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं दूसरी ओर बरबसपुर लाैह खदान में 19 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कांकेर जिला छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बार्डर पर स्थित है। बरबसपुर खदान में नक्सलियों के द्वारा आगजनी की यह तीसरी बड़ी घटना है।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने हमला बोलते हुए खडका गांव में 55 वर्षीय घसियाराम को घर से निकालकर सरेआम गोली मार दी। इसके बाद लगभग 15 नक्सली दोपहर कोरर थाना क्षेत्र के बरबसपुर खदान में पहुंचे, जहां 1 घंटे तक मजदूरों को बंधक बनाकर रखा। फिर खदान में अयस्क भरने आए 12 ट्रक, 3 हाईवा, 2 बोलेरो और 1 पोकलेन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों को यहां काम पर दोबारा नहीं आने की धमकी भी दी।
Created On :   11 July 2017 7:42 PM IST
Next Story