आरमोरी में पानी के लिए मचा हाहाकार

Outcry for water in gadchiroli Armory
आरमोरी में पानी के लिए मचा हाहाकार
भटक रहे लोग आरमोरी में पानी के लिए मचा हाहाकार

डिजिटल डेस्क, आरमोरी (गड़चिरोली)। ग्रीष्मकाल के शुरुआती दिनों में ही आरमोरी शहर में जलसंकट गहराने लगा है। नगर परिषद द्वारा आरंभ की गयी जलापूर्ति योजना पिछले पांच दिनों से ठप होने के कारण शहर वासियों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नागरिक अब अपनी प्यास बुझाने के लिए निजी दुकानों से जार के पानी की मांग करने लगे हंै। भीषण जलसंकट निर्माण होने के बाद भी जलापूर्ति योजना पूर्ववत करने में नप प्रशासन नाकाम होने से शहर वासियों ने रोष व्यक्त किया है। 
बता दें कि, चार वर्ष पूर्व आरमोरी नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया गया। शुरुआती दिनों से शहर वासियों के लिए पृथक जलापूर्ति कार्यरत है।  इस योजना में लगातार तकनीकी खराबी निर्माण होने से आए दिन नागरिकों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। नागरिकों के मुताबिक एक माह में केवल 7 से 8 दिनों तक ही लोगों के नलों में पानी पहुंचता है। बावजूद इसके नगर परिषद प्रशासन द्वारा पानी का टैक्स नियमित रूप से वसूल किया जा रहा है। जलापूर्ति योजना तत्काल शुरू कर जलसंकट का निवारण करने की मांग नागरिकों ने की है।
 

Created On :   1 March 2023 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story